
बेंगलूरु. मुख्यमंत्री बी एस येडियूरप्पा ( Chief Minister B S Yediyurappa) ने शुक्रवार को राज्यपाल वजूभाई वाला (Governor Vajubhai Vala) को बताया कि कर्नाटक में तंबाकू, गुटखा और पान मसाला की बिक्री (Karnataka may bring an ordinance to ban the sale of tobacco, gutkha and paan masala ) पर प्रतिबंध लगाने के लिए अध्यादेश लाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री बसवराज बोम्मई (Home Minister Basavaraj Bommai) के साथ राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में मादक पदार्थों, अपराध और कोरोनोवायरस के मामलों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
बताया जाता है कि चर्चा के दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को तंबाकू, गुटखा, पान मसाला आदि के वितरण पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो इस बारे में एक अध्यादेश लाया जाएगा।
बता दें कि हाल ही में बेंगलूरु पुलिस ने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड करते हुए 1.25 करोड़ रुपये के ड्रग बरामद किए थे। इस सिलसिले में केरल के चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। बताया जाता है कि भारी मात्रा में मादक पदार्थों को भारत में गुपचुप तरीके से लाया गया और बेंगलूरु और राज्य के अन्य हिस्सों में कॉलेज के छात्रों और युवाओं को बेचा गया।
कोरोनोवायरस मामलों की जानकारी मांगी
राज्यपाल से मुलाकात के बाद गृहमंत्री बोम्मई ने संवाददाताओं को बताया कि राज्यपाल ने राज्य में कोरोनोवायरस मामलों को रोकने के लिए किए गए उपायों और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग के बारे में भी जानकारी मांगी।
बताया जाता है कि राज्यपाल ने कर्नाटक में आईएस समर्थकों की मौजूदगी की ओर इशारा करते हुए राज्य में आतंकवादी गतिविधियों की जांच के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी चर्चा की।
एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में राज्यपाल के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है।
बता दें कि अगस्त में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार ने राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
Published on:
31 Jul 2020 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
