मेंगलूरु, दावणगेरे, शिवमोग्गा, मैसूरु, रामनगर, कलबुर्गी, यादगीर, बीदर, रायचूर, हासन, बेलगावी, विजयपुरा, तुमकूरु, धारवाड़, चित्रदुर्गा, बल्लारी सहित तमाम जिलों में संडे लॉकडाउन सफल रहा और कोरोना से लड़ाई के लिए सरकार द्वारा उठाए इस कदम का लोगों ने समर्थन किया। शिवाजी नगर व यशवंतपुर मार्केट इलाकें में सुबह बड़ी संख्या में लोग घरों से निकले और सामाजिक दूरी बनाए रखने का उल्लंघन कर दुकानों पर आवश्यक सामान व फल-सब्जियों की खरीददारी करने लगे।