4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 साल पहले जहां श्रीदेवी ने की थी शूटिंग, वहां बनेगा मंदिर

श्रद्धांजलि : श्रीदेवी ने इस गांव में तेलुगू फिल्म जगादेका वीरुडू अतिलोका सुन्दरी और हिंदी फिल्म शेरनी की शूटिंग की थी

2 min read
Google source verification
sridevi

sridevi

अनीस निसार हमीद
बेंगलूरु. बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके प्रशसंक यादों को संजोने में जुटे हैं। बहुभाषी अभिनेत्री और बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार ने श्रीदेवी ने तीन दशक पहले जिस गांव में अपनी एक सुपरहिट फिल्म की शूटिंग की थी, अब वहीं उनका मंदिर बनेगा। दक्षिण में अभिनेता के प्रति लोगों में अलग ही दीवानगी रही है और ऐसे अदाकारों की मंदिर कोई नई बात नहीं है।

कोलार शहर से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित अरबी कोत्तानूर गांव में श्रीदेवी के कुछ प्रशंसकों ने उनकी मंदिर बनाने का फैसला किया है। मंदिर का निर्माण लोग चंदा एकत्रित कर करेंगे। हालांकि, मंदिर का निर्माण कब शुरु होगा और कितने दिनों में पूरा होगा, यह अभी तय नहीं है।
जिला पुलिकेशी कन्नाडिगरा संघ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने बताया कि मंदिर छोटा लेकिन भव्य होगा। मंदिर निर्माण के लिए गांव के ही एक किसान ने जमीन दी है जबकि एक भवन निर्माण ठेकेदार ने मुफ्त में प्रस्तावित मंदिर कर नक्शा बनाने और उसे निर्मित करने का वादा किया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग मंदिर निर्माण के लिए नगद चंदा दे रहे हैं तो कुछ लोग भवन निर्माण सामग्री दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर बनने के बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और उनकी बेटियां से उसका उद्घाटन करवाने की योजना है।

इसलिए बनेगा मंदिर
दरअसल, 30 साल पहले श्रीदेवी ने इस गांव में तेलुगू फिल्म जगादेका वीरुडू अतिलोका सुन्दरी की शूटिंग की थी। मई 1990 में पर्दे पर आई यह फिल्म तमिल और हिंदी में भी डब हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी ने अप्सरा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए सेट तैयार करने में भी गांव वालों की मदद ली गई थी। फिल्म की पटकथा के मुताबिक शूटिंग के लिए गांव में स्वर्ग जैसा माहौल बनाया गया था। इस फिल्म की 70 फीसदी शूटिंग इसी गांव में हुई थी। उसी समय से इस गांव और आस-पास के इलाकों के लोग श्रीदेवी के प्रशंसक रहे हैं। इस फिल्म पहली बार श्रीदेवी और तेलुगू सुपर स्टार चिरंजीवी की जोड़ी बनी थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी और ब्रह्मानंद जैसे कलाकारों ने भी काम किया था। बॉक्स आफिस पर यह फिल्म काफी हिट रही थी।

इस तेलुगू फिल्म की शूटिंग के बाद जब श्रीदेवी हिंदी फिल्म शेरनी की शूटिंग के लिए जब फिर इस गांव में आईं तो उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग जुट गए थे जिसके कारण बाद में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच फिल्म की शूटिंग करनी पड़ी थी। हालांकि, शेरनी 1988 में ही रिलीज हो गई लेकिन कुछ विवादों में फंस जाने के कारण सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र मिलने में देरी के कारण जगादेका वीरुडू अतिलोका सुन्दरी 1990 में रिलीज हुई थी।