2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केएसआरटीसी-बीएमटीसी को पुरस्कार

चार नवंबर को नागपुर में होगा सम्मान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 28 Oct 2018, 5:53 PM IST

ksrtc

केएसआरटीसी-बीएमटीसी को पुरस्कार

बेंगलूरु. भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने केएसआरटीसी व बीएमटीसी को को बेस्ट सिटी बस सर्विस अवार्ड के लिए चुना है।
4 नवम्बर को नागपुर में आयोजित 11वीं अरबन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फे्रंस एंड एक्जिबिशन में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। निगम को यह पुरस्कार सिटी बस सर्विस इन स्माल एंड मध्यम टाउन एंड सिटीज में बस संचालन के लिए दिया जाएगा।

केएसआरटीसी की मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. लता ने बताया कि केएसआरटीसी को इससे पूर्व भी बस संचालन में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीं बीएमटीसी के जनसंपर्क अधिकारी दीपक गौडा ने बताया कि बीएमटीसी को श्रेष्ठ नगरीय बस सेवा का अवार्ड प्रदान किया जाएगा। बीएमटीसी को श्रेष्ठ सिटी बस संचालन के लिए अब तक सौ से अधिक अवार्ड मिल चुके हैं।

----

बीयू और एलयूसी के बीच करार
बेंगलूरु. पीएचडी पर्यवेक्षकों, रिसर्च विद्वानों, मलेशिया और भारत में संगोष्ठी पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए सहयोग के मद्देनजर बेंगलूरु विश्वविद्यालय व मलेशिया के लिंगन यूनिवर्सिटी कॉलेज (एलयूसी) ने हाथ मिलाया है।

बीयू के कुलपति प्रो. केआर वेणुगोपाल और एलयूसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व कुलपति डॉ. अमिया भौमिक ने शनिवार को बीयू कार्यालय में आपसी सहयोग के समझौत पर हस्ताक्षर किया। बीयू के वाणिज्य विभाग ने भी एलयूसी के साथ अलग से करार किया है। अगले पांच वर्ष तक दोनों शैक्षणिक व अनुसंधान कार्य को मजबूती से गति देंगे। व्याख्याताओं व विद्यार्थियों के आदान-प्रदान का लाभ मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक