8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुमारस्वामी के बयान हताशा के प्रतीक : उग्रप्पा

कांग्रेस के नेताओं को टार्गेट कर नकारात्मक राजनीति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Sanjay Mohan Kulkarni

•

Updated: 13 Oct 2021, 6:42 AM IST

कुमारस्वामी के बयान हताशा के प्रतीक : उग्रप्पा

कुमारस्वामी के बयान हताशा के प्रतीक : उग्रप्पा

बेंगलूरु. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता वीएस उग्रप्पा ने पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को हताशा तथा निराशा से पीडि़त बताया है।
उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी उनके पार्टी के सिद्धांत तथा उपलब्धियों के आधार पर जनता का सर्मथन मांगने के बदले कांग्रेस के नेताओं को टार्गेट कर नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। लोकतंत्र में जनता ऐसी नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करती है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का स्थान काफी महत्वपूर्ण होता है। देवराज अर्स, एचडी देवगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे तथा एसआर बोम्मई समेत राज्य के कई दिग्गज नेताओं ने यह दायित्व निभाया है। कुमारस्वामी को नेता प्रतिपक्ष का दायित्व निभा रहे सिद्धरामय्या के बारे में बयान देने से पहले काफी सोच विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष एक संवैधानिक पद होने के कारण कुमारस्वामी के बयान को गंभीरता से लेकर विधानसभाध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को कुमारस्वामी के खिलाफ सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की अनुमति देनी चाहिए।
कांग्रेस-जद एस सरकार के पतन के लिए सिद्धरामय्या को जिम्मेदार ठहराने से पहले कुमारस्वामी को याद रखना चाहिए कि उनकी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के जवाब में उन्होंने उस वक्त सदन में क्या कहा था? उनका जवाब सदन की कार्यवाही में दर्ज है। तब कुमारस्वामी ने सरकार के पतन के लिए कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा के ऑपरेशन कमल को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन आज वे नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।