उन्होंने बुधवार को हिरीयूर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य में लाकडाउन हटा दिया गया है लेकिन कोरोना अभी गया नहीं है। इस बारे में लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए और सेनेटाइजर, सामाजिक दूरी व मास्क लगाने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेना चाहिए।पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए कड़ाई से लॉकडाउन लगाया था।