उन्होंने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि बेंगलूरु में संक्रमण बढऩे के कारण लॉकडाउन होने के भय से लोग बेंगलूरु छोड़कर दूसरे शहरों व गांवों की तरफ निकल पड़े हैं जिसकी वजह से वहां संक्रमण बढऩे का डर उत्पन्न हो गया है। लोगों को बेंगलूरु में ही सुरक्षित रहना चाहिए और कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।