बैंगलोर

लोस-विस उपचुनाव : मधु बंगारप्पा के पास पत्नी से अधिक आभूषण

हलफनामे के मुताबिक करोड़पति मधु बंगारप्पा तथा उनकी पत्नी अनीता ने विभिन्न बैंकों से 15 करोड़ 94 लाख रुपए का ऋण लिया है

3 min read
लोस-विस उपचुनाव : मधु बंगारप्पा के पास पत्नी से अधिक आभूषण

बेंगलूरु. चुनाव अधिकारी को सौंपे हलफनामे के मुताबिक शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस-जनता दल-एस गठबंधन के प्रत्याशी मधु बंगारप्पा, पत्नी अनीता तथा पुत्र सूर्या तीनों करोड़पति हैं।

उनके पास 10 करोड़ 35 लाख 36 हजार रुपए मूल्य की चल तथा 37 करोड़ 40 लाख 25 हजार रुपए मूल्य की अचल संपत्ति समेत कुल 47 करोड़ 75 लाख 61 हजार मूल्य की संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक करोड़पति मधु बंगारप्पा तथा उनकी पत्नी अनीता ने विभिन्न बैंकों से 15 करोड़ 94 लाख रुपए का ऋण लिया है।

ये भी पढ़ें

विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली निकाली

मधु बंगारप्पा के पास 1 करोड़ 25 लाख रुपए मूल्य के आभूषण हैं तो उनकी पत्नी अनीता के पास 82 लाख 73 हजार रुपए मूल्य के एक किलो सोने तथा हीरे से आभूषण हैं।


शांता करोड़पति, पति की आय क्र3.80 लाख
बल्लारी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जे. शांता के पास 50 लाख रुपए की चल तथा 60 लाख 21 हजार रुपए की अचल संपत्ति तथा उनके पति बी. नागराज के पास 2 करोड़ 35 लाख रुपए की चल तथा 80 लाख 21 हजार रुपए की अचल संपत्ति है। जे शांता के पास 10 लाख तथा उनके पति नागराज के पास 2 लाख 19 हजार की नकदी है। इन दंपतियों ने 16 लाख 7 हजार रुपए का कर्ज लिया है।


उग्रप्पा के पास 9 करोड़ की संपत्ति
कांग्रेस-जद-एस गठबंधन के प्रत्याशी वी.एस. उग्रप्पा के पास 5 करोड़ रुपए की चल तथा 4 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम पर 22 लाख 88 हजार की चल संपत्ति है। पुत्र के नाम पर 2 करोड़ 74 लाख रुपए की चल तथा पुत्री के नाम पर 10 लाख रुपए मूल्य की चल संपत्ति है। उग्रप्पा के पास 100 ग्राम तो उनकी पत्नी के पास 1 किलो 400 ग्राम सोने के आभूषण है। उग्रप्पा की वार्षिक आय 15 लाख 80 हजार तो उनकी पत्नी की वार्षिक आय 6 लाख 49 हजार है। उनकी पुत्र की वार्षिक आय 3 लाख 92 हजार तो पुत्री की वार्षिक आय 3 लाख 60 हजार है।


आनंद न्यामेगौड़ा पर क्र27 लाख का कर्ज
जमखंडी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद न्यामेगौड़ा के पास 97 लाख 84 हजार 266 रुपए की अचल तथा 4 करोड़ 26 लाख 40 हजार रुपए मूल्य की चल संपत्ति है। विभिन्न बैंकों में आनंद ने 10 लाख 26 रुपए की राशि जमा की है। उन्होंने 49 लाख 47 हजार 80 रुपए बांड तथा शेयर में निवेश किया है। उनके पास 180 ग्राम सोना तथा 1 किलो 200 ग्राम चांदी के आभूषण तथा 1 लाख रुपए की नकदी है। उनके नाम 69 एकड़ कृषि भूमि है। उनकी पत्नी कीर्ति के पास 10 लाख रुपए मूल्य की अचल संपत्ति तथा 320 ग्राम सोने के आभूषण है।


श्रीकांत के पास 1 करोड़ मूल्य की संपत्ति
जमखंडी में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कुलकर्णी के पास 1 करोड़ 8 लाख रुपए की संपत्ति है। 1 लाख 40 हजार रुपए की नकदी है।
पत्नी श्रीदेवी के नाम पर 3 लाख 72 हजार रुपए की अचल तथा 41 लाख रुपए मूल्य की चल संपत्ति है। पुत्र सचिन के नाम पर 41 लाख रुपए मूल्य की अचल तथा दूसरे पुत्र समीर के नाम पर 12 लाख रुपए मूल्य की चल तथा 23 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।

----
5 क्षेत्रों में 40 नामांकन
बेंगलूरु. बल्लारी, शिवमोग्गा, मंड्या लोकसभा क्षेत्र तथा रामनगर व जमखंडी विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अक्टूबर नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन है।
शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र में बी.वाई. राघवेंद्र भाजपा, मधु बंगारप्पा कांग्रेस-जनता दल-एस गठबंधन तथा महिमा पटेल जद (यू) समेत 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।


बल्लारी से गठबंधन के प्रत्याशी वी.एस. उग्रप्पा, भाजपा की जे. शांता, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. श्रीनिवास समेत 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। तो मंड्या लोकसभा क्षेत्र के लिए जद-एस के एल.आर. शिवरामेगौड़ा, भाजपा के डॉ. सिद्धरामय्या समेत 9 जनों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए जद-एस की प्रत्याशी अनिता कुमारस्वामी भाजपा से चंद्रशेखर समेत 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जमखंडी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के श्रीकांत कुलकर्णी कांग्रेस के आनंद न्यामेगौड़ा समेत 10 जनों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

ये भी पढ़ें

संगठन को मजबूत करने के लिए यूपी कांग्रेस में हुए ये बदलाव

Published on:
19 Oct 2018 08:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर