
मेघरिख बोले, निडर होकर काम करे पुलिस
मैसूरु. अतिरिक्त पुलिस महा निदेशक (जेलखाना) एन.एस. मेघरिक ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को किसी के दबाव में आए बगैर और भयभीत के काम नहीं करना होगा। उन्होंने कारागार कर्मचारियों के प्रशिक्षण संस्था के परेड मैदान में शुक्रवार सुबह ४५वें दल की महिला प्रशिक्षुओं के पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि अपराधियों को कानून के अंतर्गत सजा देकर उन्हें अपनी गलती का एहसास दिलाएं और ऐसी सीख दें कि वे फिर से अपराध न करें।
यह खुशी की बात है कि पुलिस विभाग में अधिक संख्या में महिला कर्मचारी कार्यरत हंै और अधिक संख्या में शामिल हो रही हैं। केवल पुलिस विभाग से ही नागरिकों की सेवा की जा सकती है। जेेलखाना विभाग में कई पद रिक्त हैं और इन पदों को भर्ती करने के उद्देश्य से महिलाओं को ३३ फीसदी आरक्षण रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अच्छे आचरण वाले कैदियों को रिहा करने से जेलखानों में कैदियों की संख्या कम हो रही है। प्रदेश के सभी जेलखानों में स्वयं सेवी संगठनों केजरिए ‘मन परिवर्तन’ कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में पहली बार तुमकूरु में महिला कैदियों के लिए मुक्त जेलखाना स्थापित किया गया है। वहां सभी महिला कर्मचारी हैं। वहां महिला कैदियों को कशीदाकारी, सिलाई, अचार और पापड़ बनाने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सुधारने, बेकरी उत्पाद बनाने, ड्राई क्लीनिंग और अन्य प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। जेल के परिसर मे ही सब्जी उगाई जाती है। महिला कैदियों को सब्जी बेचने का अवसर दिया जाता है। खेल प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त महिला खिालडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए। पासिंग आउट परेड में कुल ८८ महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।
पुलिस ने फायरिंग कर तीन आरोपियों को दबोचा
मेंगलूरु. दक्षिण कन्नड़ जिले बंटवाल पुलिस ने पांच आरोपियों पर गोली चलाकर तीन को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस को सूचना मिली कि पांच लोग एक व्यक्ति से कई लाख रुपए लूट कर बेलतंगड़ी की तरफ आ रहे हैं। बेलतंगड़ी पुलिस ने बैरिकेड डालकर कार को रोकने का संकेत दिया।
आरोपी बैरिकेड तोड़ कर आगे निकलने में सफल हो गए। इसकी सूचना पुंजालकट्टे पुलिस को दी गई। आरोपियों ने दूसरा मार्ग पर कार दौड़ाई। पुंजालकट्टे पुलिस ने इसकी सूचना बंटवाल पुलिस को दी। बंटवाल के प्रोबेशनरी आइपीएस अधिकारी अक्षय एम. हाके और ग्रामीण पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर और प्रसन्न कुमार ने नाकाबंदी कर चारों तरफ से बैरिकेड लगा दिए। पुलिस ने कार रोकने का संकेत दिया।
आरोपियों ने कार पुलिस कर्मचारियों पर चढ़ा कर हत्या का प्रयास किया। अक्षय और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने कार पर फायरिंग की। कार के दोनों टायर फट गए और कार पलट गई। पांचों आरोपी कार से कूद पड़े। पुलिस ने उनमें से मारिपल्ला के सद्दाम हुसैन (३५), सूरतकल के मोहसिन खान (२५) और बोल्लाई क्षेत्र के इरशाद (२९) को गिरफ्तार किया।
Published on:
02 Jun 2018 05:39 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
