बेंगलूरु. जनता दल-एस के विधान परिषद सदस्य संदेश नागराज भाजपा में शामिल होने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 5 जनवरी को उनका विधान परिषद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। यह कार्यकाल पूरा होने तक वे जद-एस में बने रहेंगे। उसके पश्चात भाजपा में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से वे जद-एस के सभी कार्यक्रमों से दूर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मैसूरु जिले से जद-एस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जीटी देवगौड़ा ने कांग्रेस में शामिल होने के संकेत दिए थे। उसके बाद अब जिले के एक और नेता विधान परिषद सदस्य संदेश नागराज ने भाजपा में शामिल होने के संकेत देकर पार्टी को झटका दिया है।