भ्रष्टाचार में मददगार हैं मोदी
सिद्धू ने कमीशन के आरोपों को लेकर मोदी पर सोशल मीडिया के जरिए भी निशाना साधा। मंगलवार सुबह किए गए ट्वीट में सिद्धरामय्या ने मोदी को भ्रष्टाचार में मददगार तक कह दिया। सिद्धू २०१६ में हुई नोटबंदी की ओर इशारा करते हुए मोदी को संबोधित ट्वीट में कहा कि आपने आम जनता को अपना ही पैसा जमा करवाने के लिए कतार में लगवा दिया और उसके बाद नीरव मोदी को जनता के १२ हजार करोड़ रुपए लेकर भाग जाने दिया। सिद्धू ने ट्वीट में पूछा है कि इसमें जनता का कितना प्रतिशत पैसा गया? सिद्धू ने ट्वीट के साथ एक कार्टून भी जोड़ा है जिसमें एक तरफ नोटबंदी के को दर्शाया गया है जबकि दूसरी ओर विजय माल्या और नीरव मोदी को भागते हुए दिखाया गया है।
इससे पहले सोमवार देर शाम किए ट्वीट में मैसूरु को लेकर की गई मोदी की टिप्प्णी पर तंज करते हुए सिद्धरामय्या ने कहा था कि मैसूरु ने बहादुरों जन्म दिया जिसने ब्रिटिश शासन से लड़ा, आधुनिक राज्य बनाया, भूमि सुधार लागू किया। सिद्धू ने कहा कि अगर मैसूरु का कोई शख्स अपनी चौकादारी से किसी को ११५०० करोड़ लेकर भागने नहीं देता।