8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी की भाजपा नेताओं को सलाह: चुनाव जीतना है तो जनता से बनाएं करीबी रिश्ता

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: विकास कार्यों की गति बढ़ाने का भी दिया सुझावमेंगलूरु में प्रदेश भाजपा कोर समिति की बैठक में शामिल हुए प्रधानमंत्री  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Sanjay Mohan Kulkarni

•

Updated: 3 Sep 2022, 1:59 AM IST

modi_01.jpg

,,

बेंगलूरु. राज्य के आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार को मेंगलूरु आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश भाजपा कोर समिति की बैठक में शामिल हुए। मोदी ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के साथ ही राज्य के राजनीतिक हालात और संगठन की गतिविधियों के बारे में नेताओं से जानकारी ली। 17 सदस्यीय समिति की बैठक में मोदी ने करीब आधे घंटे तक नेताओं की बातों को सुना। राज्य में अगले साल अप्रेल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव karnataka assembly election 2023 से पहले मोदी के दौरे और कोर समिति के साथ बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा अगले साल 224 में से 150 विधानसभा सीटें जीतकर सत्ता में वापस आने की रणनीति पर काम कर रही है।

मोदी के कार्यक्रम में पहले कोर समिति की बैठक में भाग लेना शामिल नहीं था मगर गुरुवार को समिति के सदस्यों को बैठक के बारे में जानकारी दी गई।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल सुराणा ने बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के आग्रह पर मोदी कोर समिति की बैठक में शामिल हुए। सुराणा ने कहा कि बैठक में मोदी ने राज्य में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, राज्य सरकार से जुड़े प्रशासनिक मुद्दों के बारे में जानकारी ली। बोम्मई, कटील और अन्य नेताओं से जानकारी लेने के साथ ही मोदी ने सुझाव भी दिए।

अभी से चुनावी तैयारी में जुट जाएं
सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से पहले मोदी से राज्य का लगातार दौरा करने की अपील की। नेताओं का कहना है कि मोदी के बार-बार दौरे से पार्टी की चुनावी संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं। बताया जाता है कि मोदी ने प्रदेश के नेताओं को सलाह दी कि उन्हें समय गंवाए बिना चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। बैठक के दौरान क्षेत्रवार राज्य के प्रमुख शहरों में कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया गया ताकि पार्टी सभी क्षेत्रों के मतदाताओं तक पहुंच बना सके। बताया जाता है कि मोदी ने नेताओं को मतदाताओं से करीबी संपर्क बनाने का भी सुझाव दिया। बताया जाता है कि मोदी ने बोम्मई को विकास कार्यों को तेज करने के साथ ही यह सुनिश्चित करने का सुझाव दिया कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंचे।