बैंगलोर

13 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश का इंतजार

मामले पर टिप्पणी करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने कहा कि मामला उच्च न्यायालय में है। न्यायालय में चुनौती दिए जाने के बाद से भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है

2 min read
Jul 10, 2023
13 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश का इंतजार

प्राथमिक शिक्षक पद के लिए चयनित हजारों उम्मीदवारों ने बुधवार को भी नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर शहर के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन किया। सरकार ने मई 2022 में कक्षा 6 से 8 के लिए प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।

70 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इनमें से लगभग 13,352 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए एक वर्ष से ज्यादा गुजरने के बावजूद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश का इंतजार है।

देरी का डर

इस बीच, उम्मीदवारों को डर है कि आगामी तालुक पंचायत और जिला पंचायत चुनावों के कारण नियुक्ति आदेश मिलने में और देरी हो सकती है। एस. बबलेश्वर ने कहा,हम पिछले डेढ़ साल से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नियुक्ति आदेश नहीं मिले हैं। पिछली सरकार ने भी हमारी समस्याओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वर्तमान सरकार का भी हमें यही रवैया देखने को मिल रहा है। शिक्षा विभाग के सचिव ने हमसे बात की है और आश्वासन दिया है कि नियुक्ति पत्र तो दिए जाएंगे, लेकिन उच्च न्यायालय में मामला सुलझने के बाद।

अन्य काम मिलना भी संभव नहीं
प्राथमिक शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार सुजाता ने कहा, हम में से कई निजी शैक्षणिक संस्थानों में नौकरी कर रहे हैं। भर्ती सूची में नाम होने के कारण कई संस्थान नौकरी छोडऩे के लिए जोर दे रहे हैं। नियुक्ति आदेश को लेकर असमंजस की स्थिति है। ऐसे में उम्मीदवार बीच मझधार में हैं। सत्यापन के लिए मूल शैक्षणिक दस्तावेज शिक्षा विभाग को दिए गए हैं। ऐसे में कोई अन्य काम मिलना भी संभव नहीं है।

मामला न्यायालय में विचाराधीन

मामले पर टिप्पणी करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने कहा कि मामला उच्च न्यायालय में है। न्यायालय में चुनौती दिए जाने के बाद से भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। परीक्षाएं आयोजित की गईं और उम्मीदवारों का चयन भाजपा सरकार के दौरान किया गया था, लेकिन कई उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और विसंगतियों का हवाला देते हुए न्यायालय चले गए। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Published on:
10 Jul 2023 07:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर