17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक में 10वीं के पुनर्मूल्यांकन में सैकड़ों पास

- मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल

less than 1 minute read
Google source verification

मेंगलूरु. प्रदेश बोर्ड 10वीं यानी एसएसएलसी परीक्षा के विज्ञान विषय में उनुत्तीर्ण दक्षिण कन्नड़ जिले के 115 से भी ज्यादा विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन में उत्तीर्ण हो गए हैं। बेल्तांगढी ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के अंतर्गत 23 स्कूलों के 113 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।

ऐसे में शिक्षाविदों ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। इनके अनुसार मूल्यांकनकर्ताओं की गलतियों का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ सकता है। अन्य ब्लॉक कार्यालयों के अनुसार उनके यहां के स्कूलों के भी कई बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। इससे पास प्रतिशत में इजाफा हुआ है। कई स्कूलों के तो सभी बच्चे पास हो गए हैं।

एसोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ इंग्लिश मीडियम स्कूल्स इन कर्नाटक (केएएमएस) के महासचिव डी. शशिकुमार ने कहा कि जो बच्चे पुनर्मूल्यांकन शुल्क भरने में सक्षम थे उन्होंने आवेदन किया लेकिन उन बच्चों का क्या जिन्होंने पैसों की तंगी के कारण आवेदन ही नहीं किया है। कुछ शिक्षाविदों ने विज्ञान के सभी विषयों की कॉपियां पुन: जांचने की मांग की है।

लोक शिक्षण विभाग के उप निदेशक मल्लेशस्वामी ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे में असल मूल्यांकनकर्ताओं पर जुर्माना लगाने का प्रावधान भी है। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड के अधिकारियों से वे पूरे मामले पर जल्द चर्चा करेंगे।

बोर्ड की निदेशक वी. सुमंगला के लिए विद्यार्थियों का उत्तीर्ण होना कोई नई या आश्चर्यजनक बात नहीं है। लेकिन पूरे मामले पर उनकी नजर है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मामले की जांच और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।