22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्वतारोहियों ने देखे सैटेलाइट के समूह

सात दिवसीय अभियान के बाद मैसूरु लौर्ट पर्वताराही

2 min read
Google source verification
पर्वतारोहियों ने देखे सैटेलाइट के समूह

पर्वतारोहियों ने देखे सैटेलाइट के समूह

बेंगलूरु. द माउंटेन गोट के नेतृत्व में टाइगर एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान में साहसिक अभियान का आयोजन किया गया। इस आठ दिवसीय इस अभियान में युवा पर्वतारोहियों ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के ढाचिंगम नेशनल पार्क में जब्बरवान रेंज कश्मीर की तारसर, माऱसर जो जुड़वां झील के नाम से प्रसिद्ध हैं में भाग लिया। साहसिक अभियान अरु घाटी बेसकैम्प से शुरू हुआ था। इस दौरान अनेक कैम्प से होते हुए यह अभियान लिदरवाट, शेखवास, तारसर, सुन्दरसर, होमवास और अरु घाटी पहुंचकर सम्पन्न होता है। 53 किलोमीटर के इस साहसिक अभियान को छह दिन में पूरा किया गया। यह अभियान जीवन में एक छाप छोडक़र गया है। अभियान के दौरान कई सारे सैटेलाइट के दर्शन पर्वतारोहियों को हुए। यह नजारा जीवन भर याद रहेगा।

टाइगर एडवेंचर फाउंडेशन के निदेशक टाइगर सोलंकी ने बताया कि तारसर झील एक डायमंड आकार में है। नीले रंग की यह झील हर पर्यटकों को मोहित कर लेती है। तार की चोटी पर चढक़र देखा जाए तो पानी का नीला रंग उसमें भी बहुत नीले रंग दिखाई देते हैं। झील का यह दृश्य अकल्पनीय है। इसकी चोटी पर चढऩे के बाद मनुष्य को यह दृश्य इतना मोहित कर देता है कि वहां से वापस आने का मन ही नहीं करता है। इस अभियान में राजस्थान मूल के टी.नरसीपुरा निवासी लेनिन चौधरी, कुर्ग की ७० वर्षीय रानी नरेन्द्र ने भाग लिया। अभियान में मैसूरु, बेंगलूरु व हैदराबाद के २१ लोगों ने भाग लिया। अभियान में डॉक्टर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, व्यापारियों, पुलिस कर्मियों व सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।अभियान में 23 वर्षीय अनाघा श्रीधर ने सबसे कम आयु की पर्वतारोही के रूप में भाग लिया। जबकि अभियान में आयु की बाध्यता 23 से 70 वर्ष थी। 65 वर्षीय प्रकाश एस. ने दूसरी बार पर्वतारोही के तौर पर भाग लिया। इससे पहले वे केदारताल में बतौर पर्वतारोही भाग ले चुके हैं। अभियान में ए.एस. श्रीकर, अनाघा एस, बीआर किरणकुमार, बालचंद्र डॉ. हेमा एस, डॉ. वीनू जॉन, डॉ. शरत चंद्र, डा.बी.एन. रश्मि, हेमलता नाइक, कार्तिक नागराज, कृष्णमूर्ति टी ए, लेनिन चौधरी, एम.पी.मंजूनाथ, नागेश कुमार डी, प्रदीप एस, राघवेंद्र, रानी नरेंद्र, एस प्रकाश, श्रीधर डीवी, विजय कुमार एच शामिल रहे।