14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kantara: ‘कांतारा’ फिल्म देखने पहुंचे मुस्लिम दम्पती पर हमला

पुलिस कर रही मामले की जांच

less than 1 minute read
Google source verification
kantara_1.jpg

बेंगलूरु. दक्षिण कन्नड़ जिले स्थित सुलिया में एक थिएटर में ऋषभ शेट्टी स्टारर चर्चित फिल्म ‘कांतारा’ देखने पहुंचे एक मुस्लिम दम्पती पर हमला किया गया। बताया जाता है कि मुस्लिम दम्पती बुधवार को संतोष सिनेमा थियेटर में फिल्म का शो देखने पहुंचे थे।

बताया जाता है कि परिसर में कुछ युवकों ने उन्हें फिल्म देखने के खिलाफ चेतावनी दी और जब दम्पती नहीं माने और फिल्म देखने पर अड़े रहे तो उन पर हमला किया गया। हालांकि हमला करने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी और वे भीड़ में शामिल हो गए। हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मालूम हो कि ‘कांतारा’ हिंदू परंपराओं और मिथकों पर आधारित फिल्म है जो कन्नड़ के साथ ही हिन्दी में भी लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बना रही है और अब तक 400 करोड़ से अधिक का बिजनस कर चुकी है।

बताया जाता है कि सिनेमाघर के मालिक ने हमले के मामले में युवकों के एक समूह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।