13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलूरु और यशवंतपुर स्टेशन पर लगा सौ फीट का राष्ट्रीय ध्वज

देश के सभी ए१ क्लास के रेलवे स्टेशनों पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाने के क्रम मेंं रविवार को दक्षिण-पश्चिम रेलवे के बेंगलूरु व यशवंतपुर रेलवे स्टेशनों पर १००-१०० फीट के ध्वज लगाए हैं। हुब्बल्ली में २६ जनवरी को लगाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
National Flag of the hundred feet at Bangalore and Yashwantpur station

बेंगलूरु और यशवंतपुर स्टेशन पर लगा सौ फीट का राष्ट्रीय ध्वज

बेंगलूरु. देश के सभी ए१ क्लास के रेलवे स्टेशनों पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाने के क्रम मेंं रविवार को दक्षिण-पश्चिम रेलवे के बेंगलूरु व यशवंतपुर रेलवे स्टेशनों पर १००-१०० फीट के ध्वज लगाए हैं। हुब्बल्ली में २६ जनवरी को लगाया जाएगा।
दक्षिण-पश्चिम रेलवे की मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ई. विजया ने बताया कि रविवार को बेंगलूरु-यशवंतपुर स्टेशन पर १०० फीट ऊंचाई पर ८ गुणा १२ मीटर का ध्वज लगाया गया है। हुब्बल्ली में २६ जनवरी तक लगाया जाएगा। मैसूरु में भी जल्द लगेगा। प्रत्येक ध्वज व मास्ट निर्माण पर ९.८ लाख रुपए का खर्च आया है और सभी ध्वज हुब्बल्ली में बनवाए गए हैं। सामान्यत: हुब्बल्ली में ध्वज कपड़े के बनाए जाते हैं, लेकिन अभी ये ध्वज सिंथेटिक बनाए गए हैं।
मंडल रेल प्रबंधक बेंगलूरु आर.एस. सक्सेना ने बताया कि बेंगलूरु एवं यशवंतपुर में भी १०० फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए हैं। रेल मंत्रालय ने सभी ए १ क्लास के रेलवे स्टेशनों पर ३१ दिसम्बर तक १०० फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाने के निर्देश दिए थे।