26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के अधिकार के प्रति अब संगीत से करेंगे जागरुक

प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की पहल
less than 1 minute read
Google source verification
jainism

बच्चों के अधिकार के प्रति अब संगीत से करेंगे जागरुक

बेंगलूरु. शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि बच्चों मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक विशेष संगीत एल्बम का सहारा लिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले व कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार ने शनिवार को 'आशीष-उज्जवल उषा के लिए संगीतÓ शीर्षक नामक एल्बम शनिवार को लॉन्च किया।

गायक और संगीतकार आशीष लकी दुबे की ओर से निर्मित इस एल्बम में ग्रेमी विजेता रिकी केज ने संगीत दिया है। एल्बम में पांच गीत हैं। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए गीतों को लिखा गया है।

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव डॉ. शालिनी रजनीश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि इस एल्बम को सभी सरकारी कार्यक्रमों में प्ले किया जाएगा।

आशीष लकी दुबे के एक और गीत को शिक्षा विभाग ने आधिकारिक गान के रूप में अपनाया है। दुबे ने इस गीत को संगीत के साथ अपनी आवाज भी दी है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग