4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां पद्मावती को 1400 प्रकार का महाभोग अर्पण

कृष्णगिरी में देवी भागवत कथा

less than 1 minute read
Google source verification
krishnagiri.jpg

कृष्णगिरी. पाश्र्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थधाम, कृष्णगिरी में मां पद्मावती को नवरात्रि पर्व पर प्रिय पंचमी तिथि पर विशेष 1400 प्रकार के नैवेद्य व्यंजनों का महाभोग अर्पण किया गया। 10 दिवसीय इस आयोजन के पांचवें दिन श्रीमद् देवी भागवत कथा में डॉ वसंतविजय ने प्रवचन में कहा कि इस धरा पर सबसे बड़ा धर्म दया है। धर्म में इतनी शक्ति है कि भक्ति मात्र से सर्व संकटों से छुटकारा मिलता है तथा सुख समृद्धि प्राप्त होती है।

इस मौके पर ऊटी के कल्पना अशोक रामपुरिया परिवार ने आरती व हवन यज्ञ का लाभ लिया। सरोजा अभिनव शास्त्री परिवार ने मां को विशाल 1400 प्रकार के विविध महाभोग अर्पण का लाभ लिया। इस मौके पर दिल्ली व दक्षिण भारतीय कलाकारों ने श्रीकृष्ण सुदामा, महाकाली शिव पार्वती सहित विभिन्न प्रकार की धार्मिक सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की। शाम के सत्र में हवन यज्ञ में आहुतियां दी गईं तथा रात्रि में सामूहिक हजारों दीपों से मां की महाआरती की गई।

Story Loader