31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद्रयान 3 मिशन की कामयाबी पर सभी ने मुक्त कंठ से इसरो का सराहा

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने अपने संदेश में कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों की दशकों की कड़ी मेहनत ने मेरे जैसे लाखों भारतीयों का सपना सच कर दिया है। चंद्रमा पर भारतीय ध्वज फहराने और देशवासियों को गौरवान्वित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को धन्यवाद।

2 min read
Google source verification
isro

बेंगलूरु. भारत का महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन चंद्रयान 3 का लैंडर बुधवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कर गया। इसके बाद इसरो को दुनियाभर से बधाई के संदेश मिलने लगे।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का शुभ समाचार सुनकर मन प्रसन्न हैं। इस अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति और इसरो के सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद और बधाई। इस मिशन की सफलता से देश गौरवान्वित हुआ हैं तथा अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हुआ है।

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने अपने संदेश में कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों की दशकों की कड़ी मेहनत ने मेरे जैसे लाखों भारतीयों का सपना सच कर दिया है। चंद्रमा पर भारतीय ध्वज फहराने और देशवासियों को गौरवान्वित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को धन्यवाद।

उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने संदेश में कहा कि चंद्रयान 3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हल्की लेकिन ऐतिहासिक लैंडिंग करते देखना हमेशा मेरी स्मृति में अंकित रहेगा। यह शानदार उपलब्धि इसरो में हमारे प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों की अविश्वसनीय कड़ी मेहनत से संभव हुई है। हमारा प्रिय देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है, जो इस दिन को और भी खास बनाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने संदेश में कहा कि इसरो ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया है! यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की शक्ति को प्रदर्शित करता है। मैं इसरो चेयरमैन और सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। इसके पीछे भारत का दृढ़ संकल्प है। इसके पीछे हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व ही शक्ति है। इसलिए मैं नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येडियूरप्पा ने अपने संदेश में कहा कि भारत ने रचा इतिहास! चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 मिशन की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो और वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। यह ऐतिहासिक उपलब्धि नए भारत की क्षमता और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में दुनिया का नेतृत्व करने की गवाही है।

Story Loader