बैंगलोर

जप-तप के साथ मनाया पर्युषण महापर्व

जैन धर्म का पर्वाधिराज पर्युषण पर्व

less than 1 minute read

बेंगलूरु. नव गठित वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बेंगलूरु सेंट्रल के तत्वावधान में जैन धर्म का पर्वाधिराज पर्युषण पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। आर.वी.रोड़ स्थित अरसोजी राव ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में हैदराबाद से आए श्रावक सुशील चाणोदिया, जिनेश बोहरा, सिद्धान्त नाहर ने पर्युषण की आराधना करवाई। कार्यक्रम में प्रतिदिन अंतगड सूत्र वाचन, आध्यात्मिक चर्चा के लिए अलग अलग कक्षाएं लगाई गईं। संघ के सचिव महेन्द्रकुमार मुणोत ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रध्दालुओं ने भाग लिया। क्षमापना के दिन वरिष्ठ श्रावक शान्तिलाल डुंगरवाल ने क्षमा के महत्व के बारे में कहा कि क्षमा मांगने की व्यवस्था केवल जैन धर्म में है। संघ के अध्यक्ष अशोक रांका ने आभार प्रकट किया। युवा एवं महिला वर्ग ने व्यवस्था में सहयोग किया।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक रायचंद छाजेड़, शान्तिलाल कांटेड़, मार्गदर्शक संपतराज मरलेचा, सुरेशचंद समदडिय़ा, उत्तमचद बोहरा, धर्मीचंद कांठेड़ सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। संचालन सचिव महेन्द्र मुणोत ने किया।

Published on:
20 Sept 2023 10:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर