गला घोंट कर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
बेंगलूरु . राजगोपाल नगर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। राजराजेश्वरी नगर निवासी जगदीश (45) एक कारखाने में काम करता है। उसकी पत्नी सौम्या (29) कपड़ा कारखाने में काम करती थी। चामराज नगर जिले के पिरियापट्टण निवासी जगदीश की पहली पत्नी का देहांत होने पर उसने सौम्या से दूसरा विवाह किया था।