
गांधी व मोदी के सिद्धांतों में से किसी एक का चयन करे जनता: परमेश्वर
बेंगलूरु. उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि जनता को निर्णय करना होगा कि उसे सबको साथ लेकर चलने वाले गांधी के सिद्धांत चाहिए या समाज को विभाजित करने वाले नरेंद्र मोदी के सिद्धांत चाहिए। वे गुरुवार को रेस कोर्स रोड स्थित कांग्रेस भवन में महात्मा गांंधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा जहां गांधी का दर्शन समानता वाला समाज, देश का विकास व हर व्यक्ति को अवसर प्रदान करना था, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांत ठीक इसके विपरीत हैं। मोदी ने पिछले चुनाव से पहले किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने केवल झूठ बोलकर साढ़े चार सालों तक देश पर शासन किया और विकास व आर्थिक विकास को चौपट कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जब किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला तो भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए हमें मजबूरी में गठबंधन सरकार बनानी पड़ी। गठबंधन सरकार चलाना अत्यंत कष्टप्रद होता है। छोटे-मोटे मतभेद उभरना स्वाभाविक हैं लेकिन राज्य के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर छोटे-मोटे मतभेदों को सहन करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतते हुए केंद्र में कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाना और राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाना होगा। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर साल भर तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के साथ कांग्रेस के जनसंपर्क कार्यक्रम व पार्टी के लिए चंदा एकत्रित करने का अभियान लान्च किया गया और 100, 500 तथा 1000 रुपए के कूपन भी जारी किए गए।
बेंगलूरु. बिहार भवन में मंगलवार को राजेन्द्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट एवं सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधन में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी राजेश्वर सिंह ने सभी का स्वागत किया। ट्रस्टी रामलखन सिंह, बिजय शंकर सिंह, हरिश्चन्द्र झा ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। परिषद अध्यक्ष उदय कुमार, सचिव अरुण झा, परमानंद शर्मा, रामङ्क्षककर सिंह, राजगुरु, विनय यादव ने संचालन किया।
Published on:
03 Oct 2018 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
