बेंगलूरु. गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में अलसूर स्थित गुरुद्वारे में सिख पंथ के संस्थापक व गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया।
इस मौके पर राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने भी गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका और शब्द-कीर्तन सुना। रागी जत्थों की ओर से सुबह से शुरू हुआ कथा कीर्तन एवं गुरु नानक देव की वाणी के शब्द का कीर्तन दिनभर चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रध्दालुओं ने कतारबध्द होकर मत्था टेका। गुरु नानक देव के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर गुरु के लंगर का आयोजन भी किया गया। प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारे की जोरदार सजावट की गई। अध्यक्ष जसवीर सिंह डोडी सहित सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।