बेंगलूरु. कर्नाटक इनरवियर एसोसिएशन के तत्वावधान में लगातार तीसरे साल इनरवियर मेले का तीन दिवसीय आयोजन 16 जुलाई से होगा। पैलेस ग्राउंड में आयोजित मेले की तैयारियों में जुटे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में देश के टॉप ब्रांड भाग लेंगे और विभिन्न स्टॉलों पर उनके उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। मेले के बारे में एसोसिएशन के सह कोषाध्यक्ष विनोद चौहान ने बताया कि एसोसिएशन की टीम इस बार और भी बड़ा आयोजन करने के लिए जुट गई है। लोगों की ज्यादा मांग को देखते हुए इस बार गायत्री विहार में मेले का आयोजन किया जाएगा।उपाध्यक्ष महावीर मेहता ने बताया कि पिछली बार 58 स्टॉल थी। कई लोगों को स्टॉल नहीं मिल पाने के कारण उन्हें निराश होना पड़ा था। यही वजह है कि इस बार स्टॉल्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। इस बार 78 स्टॉल होंगी और मेले की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी स्टॉल बुक हो चुकी है।