1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्मीचंद बम्बकी साधुमार्गी जैन संघ बेंगलूरु के अध्यक्ष

आमसभा का आयोजन

2 min read
Google source verification
धर्मीचंद बम्बकी साधुमार्गी जैन संघ बेंगलूरु के अध्यक्ष

धर्मीचंद बम्बकी साधुमार्गी जैन संघ बेंगलूरु के अध्यक्ष

बेंगलूरु. साधुमार्गी जैन संघ बेंगलूरु की आमसभा बुधवार को संघ अध्यक्ष मोहनलाल चोपड़ा के सान्निध्य में समता भवन विजयनगर में हुई। आमसभा में सदाशिवनगर निवासी धर्मीचंद बम्बकी सर्वसहमति से साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष चुने गए।
आमसभा की शुरुआत समता महिला मंडल द्वारा नवकार मंत्र से हुई। संघ अध्यक्ष मोहनलाल चोपड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। संघ की ओर से एक और नया समता भवन के लिए पाइपलाइन मल्लेश्वरम में जगह निर्धारित होने की जानकारी दी। संघ मंत्री अनिलकुमार धोका ने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम की जानकारी दी। विगत 2वर्षों में देवलोक हुए समस्त चारित्र आत्माओं एवं दिवंगत संघ के श्रावक-श्राविकाओं के प्रति एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ कोषाध्यक्ष सुंदरलाल सिपानी ने आय व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। समता भवन संयोजक नरेंद्र पोखरणा एवं कैलाशचंद गुरलिया ने समस्त साधुमार्गी परिवार विजयनगर की ओर से चारित्र आत्माओं का आगामी चातुर्मास-2022 समता भवन विजय नगर बेंगलूरु में कराने के लिए विनती पत्र साधु-साध्वियों तक पहुंचाने के लिए संघ के पदाधिकारियों को समर्पित किया। संघ के पूर्व अध्यक्ष कमल सिपानी ने विगत कार्यकारिणी की सराहना की। साधुमार्गी जैन संघ बेंगलूरु के संरक्षक शांतिलाल सांड ने आगामी कार्यकाल 2022-2024 के अध्यक्ष पद के लिए धर्मीचंद बम्बकी के नाम की घोषणा की। इस पर सभी ने सहमति जताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मीचंद बम्बकी ने सभी से आग्रह किया गया कि हम सभी सदस्यों को एक साथ मिलकर संघ की समस्त गतिविधियों को आगे बढ़ाना है। संघ के वर्तमान पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मीचंद बम्बकी का तिलक कर स्वागत किया।

अर्हम विज्जा सेंटर का उद्घाटन
बेंगलूरु. शिवाजीनगर में मनोहरलालजी डूंगरवाल ने अपने अपार्टमेंट के एक फ्लोर को अर्हम विज्जा ट्रेनिंग सेंटर के लिए दिया। सेन्टर का उद्घाटन जैन विधि से कल्याण मित्र बेंगलूरु टीम ने किया। अर्हम विज्जा में उपाध्याय प्रवीण ऋषि के कार्यक्रम चलते हैं। वह सभी कार्यक्रम इस सेंटर से चलेंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अर्हम विज्जा के प्रशिक्षक मौजूद थे। मनोहरभाई डूंगरवाल ने सभी का स्वागत किया। रमेश बोहरा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Story Loader