4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रोफेसर गोविंद रंगराजन आइआइएससी के नए निदेशक नियुक्त

1 अगस्त को संभालेंगे प्रभार

less than 1 minute read
Google source verification
प्रोफेसर गोविंद रंगराजन आइआइएससी के नए निदेशक नियुक्त

प्रोफेसर गोविंद रंगराजन आइआइएससी के नए निदेशक नियुक्त

बेंगलूरु.
प्रोफेसर गोविंद रंगराजन को भारतीय विज्ञान संस्थान (आइआइएससी) के अगले निदेशक के तौर पर नियुक्ति किया गया है। वे 1 अगस्त को पदभार संभालेंगे। वर्तमान निदेशक प्रोफेसर अनुराग कुमार 31 जुलाई को अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे।

आइआइएससी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति का अनुमोदन प्राप्त करने के बाद आइआइससी की गवर्निंग काउंसिल ने अगले निदेशक के तौर पर प्रोफेसर रंगराजन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। प्रोफेसर रंगराजन ने बिरला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान पिलानी, से एमएससी और मैरीलैंड विश्वविद्यालय कॉलेज पार्क, से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वे अमरीका स्थित लॉरेंस बर्कले प्रयोगशाला में काम किए। वे 1992 में भारत लौटे। फिलहाल वे आइआइएससी में अंतरविभागीय अनुसंधान प्रभाग के अध्यक्ष हैं जिसमें 10 विभाग और केंद्र शामिल हैं।

अपनी नियुक्ति पर प्रोफेसर रंगराजन ने कहा कि 'आइआएससी के अगले निदेशक के तौर पर नियुक्त होना सम्मान की बात है। संस्थान का 111 साल का इतिहास गौरवशाली रहा है और इसने विज्ञान एवं प्रद्योगिकी के क्षेत्र में प्रभावशाली योगदान दिया है। वे इस परंपरा को बनाए रखने और आने वाले वर्षों में संस्थान को और अधिक ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करेंगे।'

प्रोफेसर रंगराजन को बधाई देते हुए वर्तमान निदेशक अनुराग कुमार ने कहा कि देश के शीर्ष विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय का में निदेशक के तौर पर सेवाएं देना सम्मान की बात है। गौरतलब है कि अनुराग कुमार ने 1 अगस्त 2014 को आइआइएससी के निदेशक का पदभार संभाला था। उनके कार्यकाल में आइआइएससी के आधुनिकीकरण सहित प्रशासन और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में काफी प्रयास हुए।

Story Loader