
कार्यकारी अधिकारी के पास मिली करोड़ों रुपए की संपत्ति
बेंगलूरु. चिकबल्लापुर जिले के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी) अधिकारियों ने चिकबल्लापुुर तालुक पंतायत के ग्रामीण विकास एवं पचायत विभाग के कार्यकारी अधिकारी के.पी.संजीवप्पा के पास अचल संपत्ति का पता चलाया है। अधिकारियों ने सूत्रों से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए संजीवप्पा के बेंगलूरु के बीटीएम ले आउट स्थित एक निवास, चिकबल्लापुर के सरकारी कॉलोनी और कार्यालय पर छापा मार कर अचल संपत्ति का पता लगाया।
संजीवप्पा के पास बेंगलूरु के बीटीएम ले आउट में तीन माले का बंगला, बेंगलूरु के बेगूर के विराट नगर में तीन माले का मकान, गोट्टिगेरे में एक मकान, बेंगलूरु में एक भूखन्ड, तमिलनाडु के कृष्णगिरि में 1.18 एकड कृषि भूमि, आनेकल तहसील अत्तिबेले होबली के अरेहल्ली में 17 गुन्टे कृषि भूमि, 307 ग्राम के आभूषण, दो किलो 468 चान्दी के आभूषण , तीन कार, दो बाइक, बैंक खातों में 12.18 लाख रुपए और 13.57 लाख रुपए कीमत का फर्नीचर है। संंजीवप्पा ने फर्जी नामों से विभिन्न बैंकों में खाते खोलने और लॉकरो में आभूषण, संपत्तियों के दस्तावेज रखे जाने का पता चला है। न्यायालय से अनुमति लेकर लॉकरों को खोला जाएगा।
बहुचरणीय विपणन धंधे में धोखाधड़ी, 6 गिरफ्तार
बेंगलूरु. सीसीबी ने कोरमंगला में चेन लिंक (मल्टी लेवल मार्केटिंग) कारोबार के जरिये लोगों को ठगने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कोरमंगला में ब्लू लाइफ प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में ब्यूटी पार्लर, मेकअप और स्वास्थ्यवद्र्धक वस्तुएं बेचने के बहाने रुपए लेकर सदस्य बनाए जाते थे।
सदस्यों को दूसरे लोगों से रुपए लेकर सदस्य बनाने पर कमीशन का लालच देकर अवैध चेन लिंक का धंधा किया जा रहा था। कई शिकायतें मिलने पर पुलिस आयुक्त टी. सुनील कुमार ने मामले की जांच की जिम्मेदारी सीसीबी को सौंपी थी। पुलिस ने इस कंपनी पर छापा मार कर समीर जनार्धन नायर, लुइस देव कुमार, शादाब कदमबोट, अब्दुल रहमान, संतोष बालचंद्रन, रंजीत दयानंदन (मुख्य प्रचालित अधिकारी) और श्याम सुंदर (मुख्य विपणन अधिकारी) को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी गत दो सालों से यह धंधा कर रहे थे। कोरमंगला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
31 Aug 2018 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
