
चोर गिरफ्तार, 40 लाख रुपए के जेवर जब्त
बेंगलूरु. गंगम्मनागुडी पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर 40 लाख रुपए के आभूषण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार एम. जॉनपाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि किसी ने उसके मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के आभूषण चुरा लिए हैं। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) चेतन सिंह राठौड़ ने पुलिस निरीक्षक मेरी शैलजा के नेतृत्व में विशेष दल गठित किया था। दल ने राजाजी नगर के लोकनाथ (42) को गिरफ्तार किया और उससे मिली जानकारी के आधार पर 40 लाख रुपए के आभूषण, दो मोटर साइकिल जब्त की। उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं।
कर्जदारों का उत्पीडऩ करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
बेंगलूरु. सरकार ने ऋण वसूली के लिए किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों का उत्पीडऩ करने वाले साहूकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर ने आदेश जारी कर दिया है। छोटे किसान, मध्यम वर्ग के लोग या कृषि श्रमिकों से ऋण वसूली के लिए किसी भी तरह उत्पीडऩ करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साहूकारों द्वारा कई तरह से उत्पीडऩ की शिकायत मिली हैं।
कई किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों ने विधायकों से शिकायत की। विधायकों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस समस्या के समाधान का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चर्चा के बाद आदेश जारी किया। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने फायरिंग कर दो लुटेरों को पकड़ा
बेंगलूरु. यलहंका पुलिस ने दो आरोपियों पर फायरिंग कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यलहंका पुलिसथाने के पुलिस निरीक्षक ए. जी. मंजेगौड़ा को सूचना मिल कि डकैती किए डकैत देवनहल्ली तहसील के अक्कूपेट वन क्षेत्र में पार्टी कर रहे है। मंजेगौडा कुछ बल लेकर घटना स्थल पहुंचे। डकैतों ने पुलिस कर्मचारियों को देखते ही पथराव किया, जिससे जीप के शीशे टूट गए।
दो डकैत फरार हो गए। कांस्टेबल गिरीश ने आरोपी पवन (19) को पकड़ा तो उसने चाकू से हमला कर दिया। दूसरे आरोपी उदय (24) ने जीप चालक अलीम पाशा पर भी हमला किया। मंजेगोड़ा ने दोनों से आत्म समर्पण करने को कहा लेकिन वे नहीं रुके तो मंजेगोड़ा ने गोली चला दी। उन्हें गिरफ्तार कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 27 अगस्त की शाम मारुति नगर मेंं प्रणय साहनी नामक उद्योगपति के घर घुस कर अलमारी से 3 लाख रुपए के आभूषण लूटे और जाते समय प्रणय साहनी पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अन्य चार लुटेरों की तलाश जारी है।
Published on:
31 Aug 2018 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
