
photo symbolic
बेंगलूरु. बेंगलूरु सिटी क्राइम ब्रांच सीसीबी ने बुधवार को कोरमंगला इलाके में एक स्पा में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान स्पा से छह लड़कियों को छुड़ाया गया। स्पा के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है जबकि स्पा का मालिक फरार बताया जाता है।
पुलिस ने इन दिनों जिस्मफरोशी के अड्डों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। इसके पहले भी कई स्पा में छापेमारी की जा चुकी है।
कुछ दिनों पहले सदाशिवनगर स्थित मसाज व स्पा सेंटर में की गई छापेमारी के दौरान क्राइम ब्रांच ने स्पा से पांच महिलाओं को छुड़ाया था। पांचों थाईलैंड मूल की थीं। पुलिस के अनुसार यह मसाज सेंटर बिना लाइसेंस के चल रहा था। इन महिलाओं को उनकी मर्जी के खिलाफ देह व्यापार में धकेला गया था।
इसी तरह अन्नपूर्णेश्वरी नगर में की गई छापेमारी के दौरान दो महिलाओं को मुक्त कराया गया था। पुलिस के अनुसार स्पा की मालकिन नागरभावी रोड स्थित स्पा में जिस्म फरोशी का कारोबार चला रही थी।
Published on:
19 Feb 2020 03:23 pm

बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
