बैंगलोर

राम जन्मभूमि न्याय के लिए अनंत काल तक इंतजार असंभव : परांदे

राम जन्मभूमि के मामले को लेकर देश की विभिन्न अदालतों में ६८ वर्ष से सुनवाई चल रही है।

2 min read
Nov 11, 2018
राम जन्मभूमि न्याय के लिए अनंत काल तक इंतजार असंभव : परांदे

बेंगलूरु. राम जन्मभूमि के मामले को लेकर देश की विभिन्न अदालतों में ६८ वर्ष से सुनवाई चल रही है। न्यायपालिका के प्रति पूरी आस्था है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हिंदू समाज इस मामले में न्याय के लिए अनंत काल तक इंतजार कर सकता है। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांदे ने यह बात कही।


उन्होंने यहां शनिवार को कहा कि हाल में इस मामले की सुनवाई शीघ्र संभव नहीं होने से सभी निराश हैं। इतिहास गवाह है कि वर्ष 1528 में विदेशी आक्रमणकारी बाबर ने अयोध्या के राम मंदिर को तहस-नहस कर मस्जिद का निर्माण कराया था। पुरातत्व विभाग की खुदाई में भी यहां मंदिर के अवशेष मिलने से मंदिर होने की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद अदालतों में इस मामले को लेकर फैसला नहीं हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को कानून बनाकर या अध्यादेश लाकर अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का निर्माण की बाधाएं दूर करनी चाहिए। इस मामले की सुनवाई में हो रही देर से हिंदू समाज में आक्रोश बढऩे के साथ ही समाज के सब्र का बांध टूट रहा है।


उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर 25 नवंबर को बसवनगुड़ी स्थित नैशनल कॉलेज मैदान पर संतो के सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसमें राज्य भर के रामभक्त भाग लेंगे। इसके अलावा देश के कई अन्य नगरों में आध्यात्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।

जीपीएल बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू
हुब्बल्ली. जिमखाना प्रीमियर लीग (जीपीएल) टूर्नामेंट १० नवम्बर से शुरू हुए। टूर्नामेंट ३० दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। क्लब की ओर से चुनावों के प्रति युवकों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहे इस टूर्नामेंट के मुकाबले शनिवार व रविवार को होंगे। इस बार लीग में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों के टी शर्ट पर आपका वोट आपकी आवाज उद्घोष होगा। लीग में ५ एएम पाल्कन्स, ८ पीएन मांक्स, टॉप सीड्स तथा एक्स फैक्टर टीमें शामिल होंगी। लीग में कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में १५ खिलाड़ी होंगे।

Published on:
11 Nov 2018 11:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर