
वृंदावन गार्डन, रंगनतिट्टू पक्षी अभयारण्य तीन दिन के लिए बंद
मण्ड्या. वृंदावन गार्डन और रंगनतिट्टू पक्षी अभयारण्य शुक्रवार से तीन दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। कोविड-19 नियंत्रण बंदोबस्त के लिए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मंड्या जिलाधिकारी एम. वी. वेंकेटेशन ने बताया कि पर्यटक कोविड नियंत्रण नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वृंदावन गार्डन और रंगनतिट्टू पक्षी अभयारण्य को फिलहाल बंद रखने के निर्णय के पीछे ये भी एक बड़ा कारण है। दोनों जगहों के आसपास धारा 144 लगाई गई है।
झुंड से बिछड़ा हाथी का बच्चा, खेत में मिला
मेंगलूरु. दक्षिण कन्नड़ जिले में हाथी का दो माह का बच्चा एक खेत में अकेला मिला। वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित है। हालांकि, बच्चे को इस आस में खेत में ही रखा गया है कि झुंड या इसके सदस्य बच्चे को वापस लेने आएंगे। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है।
दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलतंगड़ी तालुक के एक खेत में गुरुवार रात हाथियों का झुंड आ धमका। हाथियों ने खेत में खड़ी फसलों को तहस-नहस कर दिया। लेकिन झुंड जब जंगल में लौट रहा था तब बच्चा बिछड़ गया। किसान डी. गौड़ा जब शुक्रवार सुबह खेत पहुंचा तो हाथी का बच्चा भटकता मिला।
सूचना मिलने पर वन अधिकारी त्यागराज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित किया।
Published on:
01 Nov 2020 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
