बेंगलूरु. राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हासन जिले के श्रवणबेलागोला में भगवान गोमतेश्वर के 8 8 वें महामस्तिकभिषेक से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान बाहुबली सार्वजनिक अस्पताल का उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साधु-संतों ने हमेशा ही समाज की सेवा की और सकारात्मक बदलाव किए। संत समाज की ताकत रहे हैं। समाज की ताकत यह है कि हम समय के साथ बदले और नई स्थितियों को अपनाया। कई बार समाज में गलत परंपराएं आ जाती हैं, लेकिन मुनियों, आचार्य और संतों ने हमेशा इनका प्रतिकार किया और लोगों को आदर्श जीवन जीने को प्रेरित किया। लोगों का मानना है कि समाज में धार्मिक प्रवृत्ति काफी होती है पर सामाजिक प्रवृत्ति नहीं है। लेकिन, भारत की संत परंपरा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के लिए काफी काम किया है। इस महोत्सव में आने वाले 12 वर्षों के समाज के लिए चिंतन करते हैं। इसमें से समाज के लिए अमृत स्वरूप चीजें निकलती हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के पास यहां के धार्मिक यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ प्रस्ताव आए थे और सरकार ने उसमें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।