
धारवाड़. धारवाड़ जिले में स्थापित सखी-पिंक मतदान केन्द्र शनिवार को आकर्षण का केन्द्र रहे। धारवाड़ में शनिवार को बाराकोटरी स्थित पवन स्कूल में स्थापित सखी-पिंक मतदान केन्द्र का जिला स्वीप समिति की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्नेहल रायमाने ने जायजा लिया व उन्होंने इस केन्द्र की सराहना की।
इस सखी-पिंक मतदान केन्द्र में सिर्फ महिला चुनाव अधिकारी और कर्मचारियों को ही नियुक्त किया गया था जो विशेष था। मतदान केन्द्र को गुलाबी गुब्बारों से सजाया गया था जो महिला मतदाताओं को आकर्षित किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में जिला स्वीप समिति की अध्यक्ष रायमाने ने कहा कि महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की दिशा में सखी-पिंक मतदान केन्द्र की स्थापना की गई है।
इसके चलते सुबह से ही महिलाएं तथा युवतियां उत्साह के साथ मतदान केन्द्र के सामने कतार में खडी नजर आई। यहां पर महिलाओं को पृथक कतार की व्यवस्था की गई। एक पुरुष मतदाता के मतदान के पश्चात दो महिला मतदाताओं को मतदान का मौका दिया गया। यहां पर वृद्ध महिला मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। यहां पर शांतिपूर्वक व उत्साह से मतदान हुआ।
मतदान केंद्रों पर दिखी लम्बी कतारें
इलकल. हुनगुंद विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण हुआ। सुबह के सात बजे से मतदान केंद्रों पर लम्बी कतारें लग गई। सुबह तेज गति से मतदान हुआ, दोपहर में गति धीमी हो गई। शाम के साढ़े चार बजे के बाद में फिर से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढने लगी। मतदाताओं ने आज कांग्रेस के विजयानन्द काशप्पनवर, भाजपा के दोड्डनगौड पाटील, शिवसेना के प्रदीप अमरण्णावर, एमईपी के बसनगौड मेटी, पीपीपी के एच.एल.हावरगी एवं निर्दलीय प्रत्याशी एस.आर. नवलीहिरेमठ, एम. शशिकुमार का भविष्य ईवीएम का बटन दबाकर मशीन में बंद कर दिया।
बढ़ता गया मतदान प्रतिशत
बीदर. जिले की छहों विधानसभा सीटों पर शनिवार को सभी 1495 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने उत्साह से वोट डाले। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। सुबहा में मतदान धीमी गति से चला व 9 बजे तक मात्र 5.03 प्रतिशत हुआ। उसके बाद लगभग 11 बजे तक भी मतदान धीमा ही रहा लेकिन दोपहर के बाद मतदान में गति आती गई और दोपहर 1 बजे मत प्रतिशत बढक़र 35.54 प्रतिशत हो गया। अपराह्न 3 बजे मतदान प्रतिशत 44.91 दर्ज किया गया। बीदर जिले में पांच बजे तक ५९.६७ प्रतिशत मतदान हुआ।
सुबह मतदान शुरू होते ही हुलसूर गांव के बूथ नंबर 3 तथा बीदर शहर के वार्ड नंबर 3 के अल हमीद उर्दू स्कूल में रहे मतदान केंद्र ई.वी.एम. में कुछ खराबी रहने के कारण मतदान में कुछ देर के लिए बाधा आई जिसे अधिकारियों ने तुरंत दूर किया। महिलाओं के लिए स्थापित किए गए पिंक पोलिंग बूथ ने महिलाओं को अधिक आकर्षित किया। बीदर जिले वर्ष 2013 में 6 6 .43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था जो पिछले कई चुनाव से अधिक माना गया था। इस बार भी मतदान प्रतिशत बढऩे की संभावना है।
Published on:
13 May 2018 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
