बेंगलूरु. प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढऩे के कारण स्कूल कॉलेज खोलने के बारे में अब तक कोई निर्णय नहीं किया गया है। संक्रमण बढऩे के कारण इस बारे में अभी निर्णय संभव नहीं है लिहाजा अगस्त के बाद हालात को देखकर निर्णय किया जाएगा।