पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरलेस विभाग में कार्यरत एसआइ किरण सम्राट गांधी नगर स्थित पुलिस कॉलोनी में रहता है। उसके पड़ोस में रहने वाले एक सिपाही की पत्नी के साथ अंतरंग संबंध थे। जब सिपाही काम पर जाता था, तो उसकी पत्नी किरण से मिलने पहुंच जाती थी। पिछले दो दिन से महिला एसआइ किरण के घर पर ही थी।