बैंगलोर

शारदा चौधरी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

ऑल इंडिया भैरव दरबार

less than 1 minute read
Nov 27, 2021
शारदा चौधरी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

बेंगलूरु. ऑल इंडिया भैरव दरबार के संस्थापक अध्यक्ष महेश चौधरी ने सामाजिक कार्यकर्ता शारदा चौधरी को कर्नाटक प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। शुक्रवार को वीवी पुरम में आयोजित सादा समारोह में संस्थापक अध्यक्ष महेश चौधरी ने सामाजिक कार्यकर्ता शारदा चौधरी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर जैन व महिला कार्यकर्ता अलका जैन भी उपस्थित थीं। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने जल्द ही अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के साथ मानव सेवा के कार्य करने का आश्वासन दिया।

कविता आच्छा को जैनोलोजी में डिप्लोमा
बेंगलूरु. बेंगलूरु निवासी कविता आच्छा को जैनोलोजी में डिप्लोमा प्रदान किया गया है। कविता ने आरिनाथ जैन ट्रस्ट चेन्नई की ओर से आयोजित जैनोलोजी परीक्षा में ६०० में से ५४३ अंक प्राप्त कर विशेषता हासिल की है। इसके लिए कविता को संस्था की ओर से भी सम्मानित किया गया। बिलावास जैन संघ बेंगलूरु-मैसूरु जोन के चेयरमैन हंसराज पगारिया ने शुक्रवार को आयोजित समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। पगारिया ने बताया कि नरेन्द्र आच्छा की पत्नी कविता जैनोलोजी में डिप्लोमा प्राप्त करने वाली पहली महिला है।

Published on:
27 Nov 2021 07:48 am
Also Read
View All

अगली खबर