8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धू ने दिए कोलार से चुनाव लडऩे के संकेत

कोलार में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Sanjay Mohan Kulkarni

•

Updated: 14 Nov 2022, 1:14 AM IST

siddu.jpg

बेंगलूरु. आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षित सीट तलाश रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरामय्या कोलार से चुनाव लड़ सकते हैं। 75 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने जीत की संभावनाएं टटोलने के लिए रविवार को कोलार का दौरा किया और पार्टी नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से मुलाकात की।
कोलार में पार्टी नेताओं के साथ चर्चा के बाद सिद्धरामय्या ने कहा कि वे अगला विधानसभा चुनाव कोलार जिले से लडऩे पर विचार करेंगे क्योंकि जिले भर के लोग उनसे ऐसा करने का आग्रह कर रहे हैं। पार्टी आलाकमान अंतिम निर्णय करेगा। नामांकन से पहले वे कोलार आएंगे। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने नारों के बीच सिद्धू का से स्वागत किया। सिद्धू ने कोलारम्मा मंदिर के साथ चर्च और दरगाह का भी दौरा किया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार, विधायक नंजेगौड़ा, विधान पार्षद नसीर अहमद, अनिल कुमार, विधायक श्रीनिवास गौड़ा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यह सीट जनता दल-एस के श्रीनिवास गौड़ा ने जीती थी, लेकिन गौड़ा ने पाला बदलते हुए अब कांग्रेस के करीबी हो चुके हैं।
मालूम हो कि सिद्धरामय्या के कट्टर अनुयायी नहीं चाहते कि वे उस सीट से चुनाव लड़ें जहां भाजपा या जद-एस उन्हें कड़ी टक्कर दे। कांग्रेस भी अगले वर्ष चुनाव के मद्देनजर राज्यव्यापी चुनाव अभियान चलाने और 224 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी को बहुमत तक पहुंचाने में उन पर भरोसा कर रही है।
राज्य में करीब पांच महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। दोनों दलों के बीच वाकयुद्ध पहले ही छिड़ गया है। जद-एस भी त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।