कर्नाटक आइटी, बीटी एवं एसएंडटी विभाग के प्रधान सचिव गौरव गुप्ता ने साइबर सुरक्षा को एकीकृत करने के लिए राज्य सरकार के दृष्टिकोण, प्राथमिकताओं और उठाए गए कदमों की रूपरेखा बताई, जिसे राज्य के साइबर स्पेस पारिस्थितिक तंत्र द्वारा डिजाइन किया गया है। एचपी इंटरप्राइजेज भारत के उपाध्यक्ष संजय मुजो ने कहा कि डिजिटल बिजनेस अभूतपूर्व दर से बढ़ रहा है और इसी तरह से संबंधित साइबर सुरक्षा जोखिम भी बढ़ता जा रहा है, जिसमें विनिर्माण क्षेत्र में 40 प्रतिशत साइबर हमले होते हैं और इनमें 90 प्रतिशत डेटा चोरी और उल्लंघनों से संबंधित मामले होते हैं।