
बेंगलूरु. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसमें राज्य के बलेगावी जिले का एक जवान शहीद हो गया। जम्मू-कश्मीर के जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले.कर्नल देवेंद्र आनंद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में देर रात करीब ढाई बजे एलओसी के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। लेकिन, इस गोलीबारी में बेलगावी जिला तहसील के ऊंचागांव निवासी सिपाही राहुल भैरु सुलगेकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सा सहायता केंद्र ले गया जहां उनका उपचार शुरू हुआ। लेकिन, सिपाही राहुल सुलगेकर को नहीं बचाया जा सका। राहुल अपने पीछे अपनी मां गीता को छोड़ गए है। सेना ने कहा है कि सिपाही राहुल सुलगेकर एक बहादुर, मेहनती और इमानदार सैनिक के तौर पर याद किया जाएगा।
Updated on:
08 Nov 2019 05:40 pm
Published on:
08 Nov 2019 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
