
आदिवासियों को जंगल से बाहर करने के विरोध में आत्महत्या का प्रयास
बेंगलूरु. चिकमगलूर जिले में तरिकेरे के लिंगादल्ली गांव के जंगल से आदिवासियों को जबरन निकालने के विरोध में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के आरक्षित जंगल क्षेत्र में गत पच्चीस सालों से कई परिवार रहते हैं।
सरकार से उन्हें भूमि का पट्टा, खेती के लिए भूिम, राशन कार्ड, मतदाता पहचान कार्ड, आधार कार्ड तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। फिर भी गत एक सप्ताह पहले वन विभाग के अधिकारियों ने नोटिस जारी कर जगह खाली करने का आदेश दिया था। बुधवार सुबह वन विभाग के अधिकारियो ंने अचानक पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बुल्डोजर के जरिए झोंपडिय़ों और मकानों को ढहा दिया।
आदिवासियों ने ढहाने के दौरान ऐसा करने से मना किया तो उन्हें हिरासत में लिया गया। एक परिवार के चार सदस्य नागराज, जानकी, भीमप्पा और उषा ने जहरीला पदार्थ निगकल आत्महत्या का प्रयास किया। चारों को चिकमगलूर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पूर्व मंत्री किम्मने रत्नाकर ने घटना स्थल पहुंच कर आदिवासियों को न्याय दिलाने और आवास की सपिधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन ने आदिवासियों को राजीव गांंधी आवासीय निगम के रिए निर्मित किए जा रहे मकान देने का फैसला लिया है।
---
बीजेएस का राष्ट्रीय अधिवेशन 15 दिसम्बर से
बेंगलूरु. भारतीय जैन संगठन की क्षेत्रीय सभा का बुधवार को आयोजन गोड़वाड़ भवन में हुआ। अध्यक्ष सुरेश धोका ने स्वागत किया। कुमारपाल सिसोदिया ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश लुणावत ने बताया कि 15 व 16 दिसम्बर को बेंगलूरु में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। राज्य अध्यक्ष दिनेश पालरेचा ने विभिन्न समितियों के गठन की घोषणा की।
इसके तहत राजेश बांटिया को आवास निवास समिति का प्रमुख, डॉ पंकज कवाड़ को मेडिकल सेवा, राकेश लुणावत को भोजन व्यवस्था, राणमल जैन को ध्वनिवर्धक, मधु गोलेच्छा को स्वागत समिति, लोकेश तातेड़ को परिवहन, राजेन्द्र मुणोत को क्लॉक रूम का प्रमुख नियुक्त किया गया। महेन्द्र सोलंकी ने विचार व्यक्त किए।
उत्तमंचद बांठिया, विनोद पोरवाल, रमेश बोहरा, अशोक बम्बोली, दीपक धोका, देवेन्द्र तातेड़, अशोक मुणोत, सुरेश मुणोत, सुरेश फलोमुथा, कांति सालेचा, सुधीर ओसवाल, सुनील लोढा, आनंद कवाड उपस्थित थे। जयंतीलाल धानेशा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Published on:
25 Oct 2018 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
