13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं के हुनर से सजीव हुई गणगौर की कला

जीतो चेप्टर, बेंगलूरु नॉर्थ का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
jito_northhhh.jpg

बेंगलूरु. जीतो लेडीज विंग, बेंगलूरु नॉर्थ चैप्टर की ओर से सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तहत डिस्कवर द आर्ट ऑफ गणगौर पोस्टर बनाने की कार्यशाला का आयोजन अध्यक्ष बिन्दु रायसोनी के नेतृत्व में हुआ। मुख्य प्रशिक्षक भाविका कोठारी ने वेब-आधारित ग्रॉफिक डिजाइन टूल की मदद से बड़ी कंपनियों के लिए डिजाइनिंग के काम के बारे में बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में सुष्मिता सेठिया प्रथम रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि 74 वर्षीय कवियित्री एवं नृत्यांगना देवा नाहटा ने अपने सफर के शुरुआती दौर, प्रेरक पल को साझा करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने का मंत्र गुरुओं का सम्मान करना और सुखी जीवन जीने की कला सीखना है। भारतीय नृत्य तन, मन और आत्मा के शुद्धीकरण का एकमात्र मंत्र है। इससे हम परम शांति की अनुभूति कर सकते हैं। भरतनाट्यम नृत्य में विशेष पारंगत देवा ने नृत्य, कविता और अभिनय की बारीकियां बताईं।

इस विशेष अवसर पर गणगौर पूजा के अर्थ पर विशेष नाटिका की प्रस्तुति मोनिका एंड ग्रुप तथा समूह नृत्य की प्रस्तुति सिंपल, शीतल ग्रुप ने दी। गणगौर ईसर सजावट प्रतियोगिता में रुचिका सुमन पटावरी प्रथम, गणगौर वेशभूषा में सुनीता बोरंडिया प्रथम को पुरस्कृत किया गया।

प्रायोजक का परिचय विनोद खटेड़ ने दिया। अध्यक्ष बिंदु रायसोनी ने स्वागत किया। उपाध्यक्ष लक्ष्मी बाफना एवं रेश्मा पुनमिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मीना बडेरा, संगीता नागौरी ने व्यवस्था संभाली। जीतो लेडीज विंग बेंगलूरु साउथ अध्यक्ष सुनीता गांधी, बेंगलूरु नॉर्थ मेंटर सरिता खिंवेसरा, तेरापंथ महिला मंडल, राजराजेश्वरीनगर अध्यक्ष सुमन पटावरी,पुष्पा बोहरा उपस्थित थीं।कार्यकारिणी सदस्य सुमन सिंघवी. सुमन रांका, सूर्यकला सियाल, जयश्री जैन, संगीता बेताला, सुष्मिता सेठिया, नीता गादिया, मनीषा दोषी, रक्षा छाजेड की उपस्थिति रही। कोषाध्यक्ष-संयोजिका मधु कटारिया, सह-संयोजिका रुचिका पटावरी ने संयुक्त रूप से संचालन किया। मनोरंजक प्रतियोगिता, गीत, संगीत, नृत्य आदि में सभी ने भाग लिया। लगभग 130 सदस्यों की उपस्थिति रही। महामंत्री सुमन वेदमुथा ने धन्यवाद दिया।