2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काव्य गोष्ठी में उत्कृष्ट काव्य पाठ पर मंत्र मुग्ध हुए श्रोता

साहित्य साधक मंच का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
sahitya

बेंगलूरु. साहित्यिक संस्था साहित्य साधक मंच की 201वीं गोष्ठी जेपी नगर स्थित लायंस क्लब सारक्की के सभागार में गुरुग्राम के वरिष्ठ साहित्यकार शिव कुमार गौतम की अध्यक्षता, नोएडा की समाज सेविका व कवियत्री डॉ.शारदा मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं डी. अर्जुन सिंह धरमधारी, रचना उनियाल और डॉ कविता सिंह प्रभा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। शुभारम्भ पद्मा श्रीनिवासन वसुधा की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। प्रथम सत्र में शंकर द्विवेदी के देश भक्ति गीत संग्रह तिरंगे को कभी झुकने न दोगे का लोकार्पण मंचासीन अतिथियों ने किया। पुस्तक एवं कवि परिचय शिव कुमार गौतम ने दिया।


सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित कवियों ने हास्य, व्यंग्य, करुणा,पर्यावरण,सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना और मानवीय मूल्यों से सम्पृक्त समसामयिक रचनाओं का पाठ किया। शिव कुमार गौतम, डॉ शारदा मिश्रा, कविता सिंह प्रभा, अर्जुन सिंह धर्मधारी, रचना उनियाल, पद्मा श्रीनिवासन वसुधा, सरदार इन्दर सिंह, गीता चौबे गूंज, राम स्वरूप कुशवाह, दीपक पांडेय, भार्गवी रविंद्र, रीता सिंह, ईश्वर चंद्र मिश्र, स्वीटी सिंघल सहित सभी कवियों ने कविता सुनाकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
इनके अलावा सुशील कुमार, पूनम बेलानी, प्रीति राही,विनीता लवानिया,एच आर नरसिम्हन,ज्ञानचंद मर्मज्ञ, मंजू वेंकट ,डॉ मृदुला सिंह चौहान, डॉली महापात्र, नारायण सिंह, बापू गौड़ा पाटिल ने भी अपने उत्कृष्ट काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान अर्जुन सिंह धरमधारी,रघुबीर अग्रवाल'बंधु' और पूनम बेलानी को साहित्य 'अक्षत सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साहित्य साधक मंच की ओर से प्रकाशित स्मारिका 'समवेत स्वर' के संपादक मंडल के सदस्यों मंजू वेंकट,मृदुला सिंह चौहान,डॉ कविता सिंह प्रभा और ईश्वर चंद्र मिश्र को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
संचालन मंच के अध्यक्ष ज्ञानचंद मर्मज्ञ ने किया।

Story Loader