6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तापमान में गिरावट से ऊनी कपड़ों के कारोबार में आई तेजी

बंदना कुमारी बेंगलूरु. शहर में पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण गुलाबी सर्दी का अहसास हो रहा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान मौसम का मिजाज बदलने के कारण धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाएं लोगों को कंपा रही हैं। तमिलनाडु में आए चक्रवाती तूफान का असर भी बेंगलूरु […]

2 min read
Google source verification

बंदना कुमारी

बेंगलूरु. शहर में पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण गुलाबी सर्दी का अहसास हो रहा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान मौसम का मिजाज बदलने के कारण धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाएं लोगों को कंपा रही हैं। तमिलनाडु में आए चक्रवाती तूफान का असर भी बेंगलूरु और आसपास के इलाकों में दिख रहा है। अन्य वर्षों के विपरीत इस साल नवम्बर के आखिरी सप्ताह में ही सर्दी बढ़ने के साथ ही ऊनी कपड़ों का बाजार भी परवान चढ़ने लगा है।

सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों ने ऊनी कपड़े भी पहनने को निकाल लिए हैं। इसके साथ ही लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी भी कर रहे हैं। इससे ऊनी कपड़ों के कारोबार में तेजी आ गई है। स्थाई दुकानों के अलावा चौक - चौराहों पर ऊनी कपड़ों की अस्थाई दुकानें भी सज गई हैं। कई विक्रेता गलियों में भी फेरी लगाकर ऊनी कपड़े बेच रहे हैं।बाजारों में जैकेट, स्वेटर, शॉल, कंबल,पुलोवर, टोपी, ओवर कोट, ऊनी मोजे, कार्डिगन, ऊनी इनर वियर आदि की मांग है।

महिलाओं व युवाओं को पुलोवर और पुरुषों को जैकेट पसंद आ रहे हैं। यशवंतपुर के ऊनी कपड़े के विक्रेता अफसी, जसीर व सिन्नान ने बताया कि इस बार ऊनी कपड़े खरीदने अधिक संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। पिछले दो दिनों में ऊनी कपड़े की मांग काफी बढ़ी है। सबसे अधिक पुलोवर और जैकेट की डिमांड हो रही है।

ऊनी दस्ताने व ऊनी मोजे भी लोग ले रहे हैं। बसवेश्वर नगर के ऊनी कपड़ा दुकानदार नदीम ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण लोग ऊनी कपड़े खरीद रहे हैं। यशवंतपुर में खरीदारी करने आए ब्रजेश कुमार, रीता कुमारी, सोनाक्षी ने बताया कि इस बार की सर्दी का असर जल्दी शुरू हो गया है। खासकर, रात के समय ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है। इसलिए ऊनी कपड़े खरीदने पड़ रहे हैं। बाजार में गुणवत्ता और डिजाइन के हिसाब से स्वेटर, जैकेट, हाफ जैकेट, पुलोवर आदि अलग-अलग भाव में मिल रहे हैं।

---------- क्या कहते हैं कारोबारी------------------------

दीपावली के बाद से ही रिटेलर ऊनी कपड़े ले जाना शुरू कर देते हैं। इस बार थोड़ी देर से ही मगर ऊनी कपड़ों की मांग होने लगी है। पिछले तीन दिनों में ठंड बढ़ने के बाद से रिटेलरों का आना शुरू हुआ है। पिछले साल इस समय पचास प्रतिशत तक मांग थी। इस साल मांग वैसी ही है, कोई वृद्धि फिलहाल नहीं है। महंगाई के कारण पिछले साल की अपेक्षा 5-10 प्रतिशत तक गर्म कपड़ों के दाम में वृद्धि हुई है।- उचब चोपड़ा, थोक विक्रेता-------------

पूरे दक्षिण भारत के रिटेलर हमारे यहां से गर्म कपड़े की खरीदारी करते हैं। दीपावली के बाद से ही रिटेलरों का माल ले जाना शुरू हो गया था। बेंगलूरु में तीन दिनों से ठंड पड़ने के बाद से रिटेलरों ने खरीदारी शुरू की है। 15 दिसम्बर तक गर्म कपड़े की मांग होती है। इस समयावधि तक गर्म कपड़ों के बिक्री का अनुमान है। इस साल गर्म कपड़ों का दाम में करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है।- नेमीचंद जैन, थोक विक्रेता