1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुलसी विकास की महायात्रा करने वाले महायात्री-साध्वी लावण्याश्री

धर्मसभा

2 min read
Google source verification
तुलसी विकास की महायात्रा करने वाले महायात्री-साध्वी लावण्याश्री

तुलसी विकास की महायात्रा करने वाले महायात्री-साध्वी लावण्याश्री

बेंगलूरु. तेरापंथ भवन गांधीनगर में साध्वी लावण्याश्री के सान्निध्य में विकास के महायात्री गुरुदेव तुलसी के जीवन दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साध्वी लावण्याश्री ने कहा मेरे भाग्य विधाता, नव जन्मदाता, संयम रत्नदाता है तुलसी। उस महामानव के वैभव सम्पन्न, वैराग्य सम्पन्न व्यक्तित्व का वर्णन शब्दों में करना कैसे सम्भव है, पर जिस गुरु ने हमें राग से विराग की ओर, अव्रत से व्रत की ओर,अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का राजमार्ग प्रशस्त किया। गरीब की झोपड़ी से लेकर दिल्ली के राजभवन तक पैदल चल सबको मानवता का संदेश दिया। उन्होंने आचार्य महाप्रज्ञ को कहा था-महाश्रमण में ऊपर जाकर भी तुम्हारा ध्यान रखूंगा। साध्वी सिद्धान्तश्री व साध्वी दर्शितप्रभा ने तेजस्वी गुरु तुलसी री शासना हो गीत की प्रस्तुती दी। महिला मण्डल ने कहता है कौन यहां गीत का संगान किया। महासभा सहमंत्री प्रकाश लोढ़ा. सभा उपाध्यक्ष अभयराज कोठारी, सहमंत्री राजेन्द्र बैद, महिला मण्डल अध्यक्ष स्वर्णमाला पोखरना, अणुव्रत समिति अध्यक्ष,शांतिलाल पोरवाल, मंत्री माणक संचेती व जय कोठारी ने भावना व्यक्त की। साहिल कोठारी ने नौ की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। संचालन साध्वी दर्शितप्रभा ने किया। सभा अध्यक्ष सुरेश दक व कोषाध्यक्ष बाबूलाल बाफना के साथ अनेक लोग उपस्थित रहे।

मानवता के मसीहा थे आचार्य तुलसी -साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा
धर्मसभा का आयोजन
मैसूरु. अग्रहार स्थित तेरापंथ भवन में विराजित साध्वी डॉ. मंगलप्रज्ञा ने कहा कि नवें आचार्य तुलसी उदितोदित विकास पुरुष के रूप में प्रख्यात हुए। हम अष्टमाचार्य कालूगणी के साहस को प्रणाम करते हैं, जिन्होंने मात्र 22 वर्ष की अवस्था में मुनि तुलसी को आचार्य बनाकर संघ की बागडोर थमा दी। आचार्य तुलसी ने उनके विश्वास को सहस्र गुणित किया। उन्होंने मात्र धर्मसंघ को ही नहीं मानवता के नाम अनेक आयाम दिए हैं। वे एक विरल क्षमता सम्यन्न आचार्य हुए हैं, जिन्हें मानवता के मसीहा के रूप में याद किया जाता है। उपासक अशोक बुरड़ ने मंगलाचरण किया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल नवलखा, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू दक, युवक परिषद अध्यक्ष विक्रम पितलिया ने श्रद्धा भावना व्यक्त की। मनोहर कटारिया ने गीत का संगान किया। महिला मंडल ने "तुलसी जीवन दर्शन" की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कन्या मंडल ने "आओ करें तुलसी जीवन यात्रा" के रूप में अभ्यर्थना की। कार्यक्रम का संचालन साध्वी डॉ.राजुल प्रभा ने किया।

Story Loader