31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

***** असमानता का मुख्य कारण मानव मन के विकार-साध्वी निशंका

नृत्य नाटिका का भी हुआ आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
***** असमानता का मुख्य कारण मानव मन के विकार-साध्वी निशंका

***** असमानता का मुख्य कारण मानव मन के विकार-साध्वी निशंका

बेंगलूरु. दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संतुलन-लिंग समानता प्रकल्प के अंतर्गत महिलाओं के लिए शनिवार को शुक्रा ऑडिटोरियम, मल्लेश्वरम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन साध्वीवृन्द ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में प्रारम्भ में गुरु स्तुति में नृत्य किया गया। आशुतोष महाराज की शिष्याओं द्वारा समाज में लैंगिक भेदभाव व इसे दूर करने की प्रेरणा देता हुआ एक नाटक प्रस्तुत किया। नारी को शिक्षा एवं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हुई एक नृत्य नाटिका भी दिखाई गई। साध्वी निशंका भारती ने 21वीं सदी की वैदिक नारी विषय पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज समाज में जो ***** असमानता है, उसका मुख्य कारण है मानव मन के विकार। उन्होंने नारियों की आध्यात्मिक उन्नति के लिए ध्यान-साधना के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में 150 महिलाओं ने भाग लिया। साध्वी साक्षी भारती, उन्मेषा भारती एवं प्रीति माताजी की भी उपस्थिति रही।

रक्तदान शिविर आज
बेंगलूरु. एकल युवा बेंगलूरु चैप्टर की ओर से रविवार को सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक जे. सी. रोड स्थित गोड़वाड़ भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

Story Loader