
दो महिलाओं की हत्या के बाद अब पत्थर खदान में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी
बेंगलूरु. हासन जिले में एक लडक़ी से छेडख़ानी के आरोपी पर लोगों को इतना गुस्सा आया कि उसकी जमकर पिटाई की गई और आक्रोशित लोगों ने उसके कपड़े फाडक़र नग्न करके घुमाया।
बताया जाता है कि मेघराज नामक व्यक्ति शहर में एक निर्माण मजदूर के रूप में काम करता है। वह विजयपुर जिले का निवासी है। वह शहर के व्यस्ततम इलामें स्थित महाराजा पार्क में टहल रहा था तभी कुछ लोगों ने उसे कथित तौर पर एक लडक़ी के साथ छेड़छाड़ करते हुए पाया। भीड़ उस पर टूट पड़ी पुलिस के हवाले करने के बजाय उस पर हमला कर दिया। फिर उसे नग्न अवस्था में घुमाया गया।
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर आरोपी को भीड़ के हमलों से बचाया और हिरासत में ले लिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि लडक़ी ने आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की थी फिर भी उसे बुरी तरह मारा-पीटा गया।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।
चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
बेंगलूरु. आर.आर.नगर पुलिस ने चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 लाख रुपए कीमत के जेवरात और छह दुपहिया वाहन जब्त किए। पुलिस के अनुसार जे.सी.नगर निवासी हेमंत (26) और मंजुनाथ (28) दिन मेंं ताले लगे मकानों की निशानदही कर रात के समय चोरियां करते थे। मंजुनाथ एक मैकेनिक है।
वह नकली चाबियों की मदद से या हैंडल लाक तोडक़र वाहनों की चोरियां करता था। पुलिस ने सबसे पहले हेमंत को गिरफ्तार किया था। उसकी सूचना पर मंजुनाथ को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर.आर.नगर, ज्ञानभारती, के.जी.नगर, सुब्रमण्यापुर, कोरमंगला और अन्य पुलिस तथनों में चोरी के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।
Published on:
13 Jan 2022 02:45 pm

बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
