16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलूरु में दूसरा हवाई अड्डा बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन, CM की मंजूरी मिलते ही राज्य सरकार भेजेगी प्रस्ताव

राज्य सरकार बेंगलूरु के लिए दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भेजने जा रही है। यह मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की मंजूरी पर निर्भर है। उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने यह जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
bial-kia

बेंगलूरु. राज्य सरकार बेंगलूरु के लिए दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भेजने जा रही है। यह मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की मंजूरी पर निर्भर है।

उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने यह जानकारी दी। हालांकि पाटिल ने हवाई अड्डे के संभावित स्थल का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह अवश्य कहा कि इस बारे में विवरण देने के लिए मुख्यमंत्री के साथ एक बैठक निर्धारित हो चुकी है।

सूत्रों ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए पांच संभावित स्थलों का संकेत दिया है, जिसमें लोकप्रिय मांग के कारण तुमकूरु को एक पसंदीदा विकल्प के रूप में बताया जा रहा है। देवनहल्ली में वर्तमान हवाई अड्डा अपनी क्षमता सीमा के करीब पहुंच रहा है।