
बेंगलूरु. राजपूत परिषद व महाराणा प्रताप नवयुवक मडंल की ओर से बुधवार को राणासिंह पेट स्थित राजपूत समाज भवन में महाराणा प्रताप की 478वीं जयंती मनाई गई। समारोह में भगवान सिंह भाटी ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नाथू सिंह खींची ने दीप प्रज्वलित किया। भाटी ने महाराणा प्रताप की जीवनी के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 'सूरज झुका, चांद झुका, झुके गगन के तारे, अखिल विश्व के शीश झुके पर झुके नहीं प्रताप हमारेÓ। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप एक ऐसा नाम है, जिनको याद करने से हमारे शरीर में एक ऊर्जा भर जाती है। राजपूत परिषद के अध्यक्ष कल्याण सिंह जैतावत, सचिव चैन सिंह तंवर, भगवान सिंह जैतावत, गणपत सिंह चांदावत, गणपत सिंह मेवी, खीम सिंह भाटी, मेव मदन सिंह चांदावत, नवयुवक मंडल के सचिव मदन सिंह सोलंकी, शैतान सिंह देवड़ा, सलाहकार चन्द्रवीर सिंह शक्तावत, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह आदि ने प्रताप को श्रद्धासुमन चढ़ाए।
----------
इंसान को साधु बनाना कठिन
बेंगलूरु. आचार्य विजय रत्नसेन सूरीश्वर बुधवार सुबह बसवेश्वर नगर से विहार कर आदिनाथ जैन संघ, चिकपेट पहुंचे। धर्मसभा में उन्होंने कहा कि पाषाण में से प्रभु प्रतिमा का निर्माण करना आसान है, परंतु एक बालक को इंसान बनाना अत्यंत ही कठिन है। पाषाण तो जड़ पदार्थ होने से शिल्पी का प्रतिकार नहीं करता, जबकि बालक सचेतन होने से प्रतिकूल संयोगों का प्रतिकार किए बिना नहीं रहता है।
उन्होंने कहा कि आदमी को इंसान बनाना तो आसान है, परंतु इंसान को साधु बनाना कठिन है। आचार्य प्रेम सूरीश्वर ने इस कठिन कार्य को अपने प्रेम और वात्सल्य से सरल बना दिया था। अपनी संयम साधना और ब्रह्मचर्य के पालन से उन्होंने तीन सौ से अधिक साधुओं का मार्गदर्शन किया।
----------
शिविर में हुई दांतों की जांच
मंड्या. रोटरी क्लब की ओर से बेटहल्ली गांव के सरकारी अस्पताल में बुधवार को दांतों की जांच के लिए एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर में डॉक्टर राजीव व उनकी टीम ने 86 लोगों के दांतों की जांच की। साथ ही, शिविर में आए लोगों को दांतों की सफाई रखने के उपाय बताए। आयोजन में रोटरी क्लब के अध्यक्ष बीएस योगेन्द्र गौड़ा, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, कार्यदशी हनुमते गौड़ा आदि मौजूद रहे।
Published on:
10 May 2018 07:56 pm

बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
