हजार से ज्यादा ऑटो चालकों पर कार्रवाई

आटो चालकों की मनमानी के खिलाफ यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा अभियान चलाकर 1080 ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की

less than 1 minute read
Sep 22, 2016
bangalore news
बेंगलूरु.आटो चालकों की मनमानी के खिलाफ यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा अभियान चलाकर 1080 ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) आर. हितेंद्र के अनुसार यातायात पुलिस की विशेष टीमों ने 20 जगहों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान निर्धारित सीमा से अधिक स्कूली छात्रों को बैठाने (15), मनमानी किराया वसूलने (76), यात्रियों को बैठाने से इनकार करने (117), ट्रैफिक सिग्नल का उलंघन (58), गलत पार्किंग (365) तथा अन्य दूसरे मामलों (449) मेें कुल 1080 ऑटो चालकों पर जुर्माना लगाया गया।

392 ऑटो चालकों के खिलाफ मामले दर्ज
एसीपी ने बताया कि अभियान में 392 ऑटो चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए तथा 16 ऑटो चालकों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस के अनुसार सबसे अधिक 138 मामले हेब्बाल में दर्ज किए गए। यलहंका में 110 व चिक्कजाला में 65 मामले दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार यह अभियान कब्बन पार्क, हाई ग्राउंड्स क्षेत्र, हलसूर गेट, अशोक नगर, विल्सन गार्डेन, के.आर.पुरम, जेपी नगर, बाणसवाड़ी, शिवाजीनगर, माइको ले-आउट, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, एयरपोर्ट रोड, एचएसआर ले-आउट आदि क्षेत्रों में चलाया गया।

Published on:
22 Sept 2016 11:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर